फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लगे जयकारे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
चंडी रोड पर निकली जगन्नाथ यात्रा में रथ को खिंचते श्रद्धालु। शोभित त्यागी - फोटो : HAPUR
जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लगे जयकारे
विज्ञापन

हापुड़। नगर में रविवार को हर्षोल्लास से भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों पर निकली यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ स्वामी के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा, जलपान और पानी की बौछारों से रथ यात्रा का स्वागत किया गया। भगवान का रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। वृंदावन से पधारी संकीर्तन मंडलियों द्वारा सुनाए भगवान जगन्नाथ के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में पुराना बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से जगन्नाथ रथ यात्रा प्रारंभ हुई तो हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं में भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को खींचने की होड़ मच गई। इससे पहले गुरु अखिलेश शर्मा पंडित द्वारा सेवादार हरिओम अग्रवाल के निकुंज नीलांचल धाम में भगवान जगन्नाथ विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ का अभिषेक और छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद उन्हें पालकी द्वारा पुराने शिव मंदिर में लाया गया, जहां से उन्हें रथ पर आरूण किया गया।
विज्ञापन

रथ यात्रा के दौरान तपती धूप में नंगे पैर उमड़े श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में समस्त शहर समा गया हो। भगवान के शृंगार में अलौकिक दिव्य दर्शन हो रहे थे। जिधर भी नजर जा रही थी, उधर जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे थे। रथ यात्रा में शहर के हजारों श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के शर्बत, आइसक्रीम, छोले-चावल, कचौड़ी आलू, कढ़ी चावल, बिस्कुट, धूपबत्ती आदि वितरित की जा रही थी। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों शहर साक्षात जगन्नाथ धाम बन गया हो। चारों ओर से जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन के राधा रमण मंदिर से आए महाराज कार्तिक गोस्वामी, गाजियाबाद से भजन गायक नवीन प्रिया हिसार से आए भैया दिव्यादास द्वारा भगवान जगन्नाथ के विभिन्न भजन जैसे धन-धन रथ पर आए बिराजे मेरे जगन्नाथ स्वामी, डोला आयो रो, मीराबाई जोहे बाट री, चारों धाम में सबसे बड़ा है ,जगन्नाथ धाम, जगन्नाथ भगवान की, महिमा अपरम्पार, हे भगवान जगन्नाथ, बना दो बिगड़ी बात, रथ यात्रा देखकर दूर हो गई हर परेशानी आदि भजन गाए। जिन पर श्रद्धालुओं ने मंत्रमुग्ध होकर जमकर नृत्य किया।
रथ यात्रा में राकेश वर्मा सराफ, विनय गर्ग, सौरभ, संतोष पंडित, गोपाल शर्मा, रतन लाल, अनिल अग्रवाल, संजीव, संजू, अशोक, अनिल गोयल, संगीता चौधरी, संजय, जयभगवान, मुकेश, नवीन, गौरव, दीपक, विजय, प्रदीप, नरेश, सुनील जैन, जिप्पी, जीतू, कमल, मदन लाल उपस्थित रहे।
कुशल कारीगरों द्वारा सजाया गया रथ
भगवान जगन्नाथ स्वामी के रथ को वृंदावन के कुशल कारीगरों द्वारा पुरी धाम की तरह फूलों से सजाया गया था। जिसे देख रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। फूलों की भीनी-भीनी महक से पूरा शहर आनंदति हो रहा था। रथ में फूलों की सजावट देखते ही बन रही थी।
आस-पास क्षेत्र के श्रद्धालु हुए शामिल
रथ यात्रा में जनपद हापुड़ के श्रद्धालुओं समेत गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, दिल्ली, वृंदावन, हाथरस आदि जिले के श्रद्धालु भी शामिल हुए। जिन्होंने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव में चार-चांद लगा दिए। रथ यात्रा श्री लक्ष्मीनारयण मंदिर पर विश्राम हुई। वहां, संकीर्तन और छप्पन भोग लगाया गया। वहीं, श्री चंडी मंदिर धर्मशाला में महाभोग का आयोजन कराया गया। वहां, श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। रथ के साथ-साथ भारी पुलिस बल चल रहा था। जबकि चंडी रोड पर जगह-जगह पुलिस टीम गश्त कर रही थी। रथ यात्रा पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही थी। सीओ वैभव पांडेय और थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस के साथ लगातार गश्त कर रथ यात्रा की व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।

रथ यात्रा का हुआ फूलों से स्वागत
जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान कांग्रेसियों द्वारा प्राचीन शिव मंदिर के पास जल सेवा शिविर लगाया गया। उन्होंने फूल वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, डॉ. जकारिया मनसबी, निखिल वत्स, नरेश कुमार भाटी, ज्ञानेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं, फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा भी यात्रा में शीतल जल और शिकंजी का वितरण किया गया। उन्होंने फूल वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। राहुल कुमार, नरेश सैनी, यशपाल, दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कश्यप, मोनू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed