फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अगले छह दिन रुक रुककर होगी बरसात, तापमान बना रहेगा सामान्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
hapur news
अगले छह दिन रुक रुककर होगी बरसात, तापमान रहेगा सामान्य
विज्ञापन

हापुड़। क्षेत्र में शुक्रवार को भी सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, बारिश की आस लगाए बैठे लोगों को मायूसी हाथ लगी। लेकिन, अभी अगले छह दिनों तक रुक-रुककर बरसात होने की संभावना है। जिसके चलते तापमान सामान्य बना रह सकता है। किसानों को भी लंबी बरसात होने की आस है।
बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार सुबह भी लगा था कि कभी भी बरसात हो सकती है। सुबह के समय आसमान में बादल छाए हुए थे और ठंडी हवाएं चल रही थीं। लेकिन, कुछ ही समय बाद सूर्यदेव के दर्शन हो गए। जिसके बाद बादल और सूरज के बीच लुका छिपी का दौर चलता रहा। हालांकि, धूप निकलने से बृहस्पतिवार के मुकाबले तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

झमाझम बारिश होने से बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। लेकिन, वह शुक्रवार को चढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके चलते धूप में लोगों को गर्मी का एहसास कराया। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार (आज) भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। बारिश होने की संभावना 40 प्रतिशत है। हालांकि तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। आगामी छह दिनों तक लोगों को गर्मी का अधिक एहसास नहीं होगा। अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed