फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश, पैर में लगी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश, पैर में लगी गोली
विज्ञापन

धौलाना। धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत गालंद नहर पटरी पर पुलिस व बदमाश की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद किए है।

सीओ अशोक शिशौदिया ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम थाना धौलाना प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ देहरा झाल से गालंद नहर पटरी को जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक बदमाश बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर गालंद नहर पटरी के ओर आ रहा है। बदमाश को आता देख पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने का प्रयास करने लगा। इसी बीच पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी और वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम आजाद निवासी जाफर कॉलोनी थाना मसूरी जिला गाजियाबाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed