{"_id":"62bde7af7457a059a0646e6a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd240850877","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश, पैर में लगी गोली
धौलाना। धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत गालंद नहर पटरी पर पुलिस व बदमाश की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद किए है।
सीओ अशोक शिशौदिया ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम थाना धौलाना प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ देहरा झाल से गालंद नहर पटरी को जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक बदमाश बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर गालंद नहर पटरी के ओर आ रहा है। बदमाश को आता देख पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने का प्रयास करने लगा। इसी बीच पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी और वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम आजाद निवासी जाफर कॉलोनी थाना मसूरी जिला गाजियाबाद बताया है।