{"_id":"62bde7ae92997600e3208850","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2408507182","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेचनाओं में लापरवाही पड़ी महंगी, तीन दरोगा सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेचनाओं में लापरवाही पड़ी महंगी, तीन दरोगा सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेचनाओं में लापरवाही पड़ी महंगी, तीन दरोगा सस्पेंड
हापुड़। विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही पर एसपी दीपक भूकर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन उपनिरीक्षक निलंबित कर दिए हैं। कार्रवाई से लापरवाह पुलिस अधिकारी सकते में हैं।
एसपी दीपक भूकर ने कुछ दिन पहले ही जिले के सभी अधिकारियों को विवेचनाओं के समय से निस्तारण करने के आदेश दिए थे। लेकिन इसके बावजूद इस कार्य में लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में एसपी द्वारा खुद इसकी मॉनीटरिंग की जा रही थी। प्रत्येक दरोगा से वे विवेचना संबंधित सवाल जवाब कर रहे थे। इस दौरान दो थानों के तीन उपनिरीक्षक की विवेचना में लापरवाही उजागर हुई। जिसके बाद एसपी ने बाबूगढ़ थाने में तैनात दरोगा धारा सिंह, देहात थाने की भीमनगर चौकी प्रभारी नवीन कुमार, सायलो द्वितीय के चौकी प्रभारी कुंवर सिंह को निलंबित कर दिया है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि विवेचना में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित को समय पर न्याय दिलाना ही विभाग की प्राथमिकता है। ऐसे में जो भी अधिकारी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।