{"_id":"62bc7f79552ed929c936401f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2407902168","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर घटना के बाद जिले में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर घटना के बाद जिले में अलर्ट
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर गश्त करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : HAPUR
उदयपुर घटना के बाद जिले में अलर्ट
- मिश्रित आबादी क्षेत्र में पुलिस तैनात, सोशल मीडिया पर बढ़ाई निगरानी
हापुड़। उदयपुर की घटना के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में एक बार फिर सेक्टर स्कीम को लागू कर दिया गया है। जिले को नौ सेक्टर और तीन जोन में बांटकर 1500 जवानों की तैनाती की गई है। धर्मगुरुओं से आह्वान किया है कि लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करें।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले की पुलिस इस बार और अधिक अलर्ट है। सभी जोन और सेक्टर में स्टैटिक्स मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है, इसके साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात किए हैं। माहौल न बिगड़े इसके लिए हर संभव तैयारी की गई है। सर्विलांस और एलआईयू के माध्यम से निगरानी की जा रही है। करीब दो हजार से अधिक सोशल एकाउंट ऐसे हैं, जिनकी विशेष रूप से निगरानी हो रही है। ड्रोन से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी होगी। छतों पर ईंट पत्थर की जांच की जाएगी।
कोट -
एसपी दीपक भूकर ने धर्म गुरुओं से सहयोग मांगा है। इसके लिए संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस सभी धर्मों के धर्म गुरुओं से संपर्क कर रही है। एएसपी ने कहा कि लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है, लेकिन अगर कोई भी माहौल को खराब करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।