{"_id":"62bb301481fbf6541338db5e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd240735336","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना दौड़ रहे 84 हजार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना दौड़ रहे 84 हजार वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना दौड़ रहे 84 हजार वाहन
हापुड़। जिले में अभी 84,059 ऐसे वाहन हैं जो बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के फर्राटा भर रहे हैं। परिवहन विभाग की लापरवाही और लोगों में कम जागरूकता के कारण इन वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग सकी है। अब परिवहन विभाग अभियान चलाने की तैयारी में है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने तीन वर्ष पहले वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश जारी किए गए। इसके बाद दो साल कोविड काल होने के कारण परिवहन विभाग द्वारा वाहन स्वामियों को छूट दे दी गई। लेकिन बाद में हालात सामान्य होने पर एचएसआरपी लगाने के लिए समय दे दिया गया। इसके बावजूद वाहन स्वामी एचएसआरपी नहीं लगवा रहे हैं। इनमें कॉमर्शियल वाहनों के साथ-साथ दोपहिया और निजी वाहन भी शामिल है।
नंबर प्लेट को लगवाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा कोई जागरूकता कार्यक्रम भी नहीं चलाए जा रहे हैं। इसके कारण अधिकतर वाहन बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे है। विभाग इनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं कर रहा है। हालांकि विभाग का कहना है कि अभी ऐसे निजी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की चुकी है।
विज्ञापन
जिले में वाहनों की स्थिति
कुल वाहन - 1,13,818
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहन - 29,759
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहन - 84,059
ऐसे लगवाएं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। इसमें वाहन स्वामी को पूरा नाम और पता भरना होगा। इसके बाद दो पहिया, चार पहिया या अन्य वाहन की श्रेणी को चुना होगा। फिर वाहन कंपनी के डीलर को चुनें। चेसिस नंबर और पंजीयन नंबर फीड करें। आरसी और आईडी अपलोड करने पर ओटीपी मिलेगी। टाइम स्लॉट चुनें व ऑनलाइन भुगतान करें। इसके बाद नंबर प्लेट लगाने का समय मिलने का मेसेज प्राप्त होने पर उसी दिन निर्धारित स्थान पर जागर नंबर प्लेट लगवा सकेंगे।
कोट-
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान वाहन और वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अजीत श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन