{"_id":"62ab5d725638f52314395ea4","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd240147885","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में हिंसक घटनाओं के विरोध में हिंदू संगठनों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में हिंसक घटनाओं के विरोध में हिंदू संगठनों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर डीएम मेधा रूपम से बात करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में हिंसक घटनाओं के विरोध में हिंदू संगठनों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
हापुड़। देश में बढ़ती हिंसक घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाहर ही रोक लिया, इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया धरने पर बैठ गए। एडीएम, एएसपी के काफी समझाने के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने, बाद में डीएम की अनुमति मिलने पर सभी कार्यकर्ताओं को उनके कार्यालय में भेजा गया, वहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
बजरंग दल के प्रांतीय सुरक्षा प्रमुख मिलन सोम ने कहा कि देशभर में योजनापूर्वक हिंदुओं पर हमले किए जा रहे हैं। विभिन्न पर्व पर निकाली जाने वाली शोभा यात्राओं पर पथराव किया जा रहा है। हिंदु समुदाय धैर्य रख रहा है, जिसके चलते कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई है। अब धैर्य का बांध भी टूट रहा है, हिजाब विवाद के समय भी कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी गई।
उन्होंने कहा कि गत दो जुमे की नमाज के बाद लोग सड़कों पर उतरकर हंगामा और पथराव कर रहे हैं, जिनकी पहचान कर रासुका लगाई जाए, भड़काने वालों की पहचान कर उन्हें जिलाबदर किया जाए। देशभर में जहरीले भाषण देने वालों को चिन्हित किया जाए और एनआईए से जांच कराई जाए। कट्टरपंथी संगठनों पर अविलंब प्रतिबंध लगाया जाए। जिन स्थानों पर हिंदू अल्पसंख्यक हैं वहां उनकी सुरक्षा की जाए।
विज्ञापन
इन मांग संबंधी ज्ञापन देने के लिए कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक लिया और पांच कार्यकर्ताओं को अंदर जाने की अनुमति दी। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया, बाद में उन्हें अंदर परिसर में जाने दिया। जहां कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। एडीएम, एएसपी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता ने डीएम को धरना स्थल पर आने के बाद ही ज्ञापन देने की बात कही।
काफी देर तक हंगामा चलता रहा इसके बाद डीएम ने सभी कार्यकर्ताओं को अंदर बुलाया। वहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर सुधीर अग्रवाल चोटी, दीपक त्यागी, गिरीश त्यागी, राधेलाल त्यागी, रितिक त्यागी, अरुण, नितिन शर्मा, मोहित सैनी, दिनेश कुमार, विनय, ललित कुमार, अभय, अंकुर शर्मा, दीपक आर्य, घनश्याम कश्यप, रामवीर सिंह, अर्चित सिंहल, महेश, युवराज सिंह, सुधीर पाल, अरुण शर्मा, प्रवीण शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा, हर्ष यादव, हितेंद्र त्यागी, डॉ. ऐके कस्तूरी, शुभम गोयल, नरेश नैन चंदा, सचिन पंडित, जोगेंद्र, विकास आदि मौजूद रहे।

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर डीएम मेधा रूपम को ज्ञापन देते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : HAPUR

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर डीएम को ज्ञापन देने जाते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : HAPUR

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर धरना देते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : HAPUR