फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

11 से 17 अगस्त तक हर घर तहराएगा तिरंगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
11 से 17 अगस्त तक हर घर में लहराएगा तिरंगा
विज्ञापन

हापुड़। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि जिन अधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी है, वह समय पर अपनी तैयारी पूरी कर लें। सीडीओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना है। स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान भाव प्रकट करने के लिए लोगों को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से क्रियान्वयन करने, वाणिज्यिक एवं व्यवसायिक समूह एवं संगठनों को उनकी सहभागिता एवं तिरंगा झंडा बनवाने के लिए सीएसआर संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करने, ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता सत्र का आयोजन कर ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा नलकूपों आदि पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद स्तरीय, विकास खंड स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। शासन द्वारा जनपद को 3 लाख 20 हजार झंडे निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उप जिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसील के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी नामित किए गए हैं।
बैठक में एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन, डिप्टी सीएमओ प्रवीण शर्मा, डीआईओएस निशा अस्थाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed