{"_id":"62a0d9e019bf9d63371ed9bd","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2397453124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद फैक्टरियों को सील करने पर उद्यमी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद फैक्टरियों को सील करने पर उद्यमी नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद फैक्टरियों को सील करने पर उद्यमी नाराज
हापुड़। धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में बीते दिनों अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से 13 लोगों की मौत के बाद से जिला प्रशासन सख्ती कर रहा है, जांच अभियान के दौरान चार फैक्टरियों को सील भी कर दिया है। इस कार्रवाई से उद्यमी नाराज है, उनका आरोप है कि प्रशासन बंद फैक्टरियों को भी सील कर रहा है। कार्रवाई के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उद्यमियों ने बुधवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपकर राहत दिलाने की मांग की।
एमजीआर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल इन समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचा। उद्यमियों ने एडीएम से कहा कि कोरोना महामारी के कारण कामकाज ठप हैं, अब स्थिति सुधरने पर व्यापार भी संभले हैं। लेकिन फैक्टरी में विस्फोट के बाद से इस क्षेत्र में इकाईयों को चलाना मुश्किल हो गया है। फैक्टरी में गलत तरीके से काम किए जाने के वह पक्षधर नहीं हैं, लेकिन बिना वजह उद्यमियों को परेशान नहीं किया जाए।
जिला प्रशासन द्वारा गठित टीमें उद्यमियों को साथ लेकर जांच करें तो बेहतर होगा। ताकि छोटी मोटी खामियों को समय रहते दूर किया जा सके, किसी व्यापारी का उत्पीड़न न हो। कार्रवाई के डर से औद्योगिक क्षेत्र में बहुत सी फैक्टरियों पर ताले लटक गए हैं, इनमें काम करने वाले कामगारों के सामने भी रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने उनकी समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव निरंकार सिंह, अजय गर्ग, गगनदीप सिंह, नवीन पाल, रामकुमार मित्तल, विपिन मित्तल, विपिन गर्ग, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।