{"_id":"62a0d86c25b715270030e823","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd239744939","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के चार दिन बाद शुरू हुई मजिस्ट्रेट जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के चार दिन बाद शुरू हुई मजिस्ट्रेट जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के चार दिन बाद शुरू हुई मजिस्ट्रेट जांच
हापुड़। धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के मामले में चार दिन बाद मजिस्ट्रेट जांच शुरू हुई है। एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह, सीओ तेजवीर सिंह समेत दस विभागों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं। विभागों को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। बता दें कि डीएम ने एडीएम को जांच के लिए नामित किया था। लेकिन उनके छुट्टी पर रहने के कारण जांच चार दिन बाद शुरू हो सकी।
अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद डीएम मेधा रूपम ने अपर जिलाधिकारी को जांच सौंपी थी। एडीएम ने दस विभागों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। इसमें सभी विभागों से अभिलेख, वीडियो, फोटो, विभागों से फैक्टरी को मिली एनओसी, जांच के दौरान अनियमितता की रिपोर्ट आदि की रिपोर्ट मांगी है। एडीएम ने बताया कि अगर किसी के पास उक्त घटना से संबंधित दस्तावेज या कुछ अन्य साक्ष्य आदि मौजूद हैं, तो वह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में उपलब्ध करा सकता हैं।
इन विभागों के अफसरों को भेजा नोटिस
एडीएम ने एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह, सीओ तेजवीर सिंह, सहायक निदेशक कारखाना गाजियाबाद, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण क्षेत्र धौलाना, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग/ जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हापुड़/ गाजियाबाद, उपायुक्त वाणिज्यकर हापुड़ व सहायक श्रम आयुक्त हापुड़।