{"_id":"62a0d86bc4c8e17f2e545f9a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd239744719","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बैठे हैं अवैध पटाखा के धंधे के बड़े खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बैठे हैं अवैध पटाखा के धंधे के बड़े खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में बैठे हैं अवैध पटाखा के धंधे के बड़े खिलाड़ी
हापुड़। धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में विस्फोट के बाद 13 मौतों के जिम्मेदार तीन गुनहगारों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। इस धंधे के बड़े खिलाड़ी पंजाब में बैठे हैं। अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
धौलाना की अवैध पटाखा फैक्टरी को पंजाब से कच्चा माल दिया जाता था। तैयार माल की सप्लाई भी पंजाब के लुधियाना में होती थी। करीब साढे़ तीन सौ किलोमीटर की दूरी तय कर मौत का यह सामान आता जाता था। जांच में कहीं भी इसे पकड़ा नहीं जा सका। अवैध पटाखों का यह नेटवर्क आसपास के और कई जिलों में भी फैला है। पंजाब में बैठे इस धंधे के बड़े कारोबारी कच्चा माल उपलब्ध कराकर पटाखे तैयार कराते हैं। पंजाब के संगरूर निवासी विक्की फिलहाल पुलिस के निशाने पर है।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस टीमें काम में जुट गई हैं। आरोपी वसीम के मोबाइल से डाटा निकाला जा रहा है। उससे जुड़े नंबरों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा तीन टीमें विक्की को तलाश कर रही हैं। उसके गिरफ्तार होने के बाद इस बात का पता लगाया जा सकेगा कि आखिर बारूद कौन मुहैया कराता था।