फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पंपिंग सेट चुराकर ले जा रहे चोरों ने पुलिस पर झोंका फायर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हाफिजपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए पंपसेट चोरी के आरोपी - फोटो : HAPUR
पंपिंग सेट चुराकर ले जा रहे आरोपियों ने पुलिस पर झोंका फायर
विज्ञापन

हापुड़। धौलाना क्षेत्र से दो पंपिंग सेट चुराकर ले जा रहे तीन आरोपियों को सूचना के बाद हाफिजपुर पुलिस ने घेर लिया। अपने आपको घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के साथ मिनी ट्रक व उसमें लदे दो पंपिंग सेट को बरामद कर लिया।

एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक सरवन गौतम बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली की किसानों के खेतों पर लगे पंपिंग सेट चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य पिकअप गाड़ी में चोरी का माल लेकर गांव चितौली की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने गांव चितौली के पास गंदे नाले पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को एक मिनी ट्रक आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के दस्तोई रोड निवासी सूरज, जसरूपनगर निवासी शिवम और आदर्श नगर कॉलोनी निवासी आशु को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मोहल्ला जसरूपनगर कालोनी निवासी शिवकुमार उर्फ संदीप मौके से फरार हो गए। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने पंपिंग सेट थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सपनावत के जंगल से चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed