फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

देहरा प्रधान के पति और ड्राइवर पर हमला, 25 पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
देहरा प्रधान के पति व ड्राइवर पर हमला, 25 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

धौलाना। प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर गांव देहरा के ग्राम प्रधान के पति , बेटे और ड्राइवर पर पूर्व प्रधान व उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपियों ने पथराव कर डाला। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार करते 15 लोगों को नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

बुधवार की देर शाम ग्राम प्रधान के पति मोबिन खां अपने आठ वर्षीय बेटे शहरान और ड्राइवर शाहिद के साथ बोलेरो कार में सवार होकर घर जा रहा थे। जैसे ही वह फुरकान की दुकान के पास पहुंचा तो पूर्व प्रधान इंसाद अली पक्ष के लोगों ने कार को रोक कर प्रधान पति मोबिन खां और उसके ड्राइवर शाहिद को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि उपद्रवियों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से प्रधानपति व ड्राइवर पर हमला कर दिया। प्रधान पति ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसे देख उपद्रवियों ने उनपर भी पथराव कर दिया। हमले में ड्राइवर शाहिद गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। गांव में तैनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हसीन, शहजाद, रिजवान, सब्बू, उस्मान, राशिद, शाहिद, आमिर, जीशान, सत्तार, फुरकान, खालिद, मोहम्मद राशिद व शाहिद समेत 25 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed