फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े 55 हजार लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रेलवे रोड पर कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े 55 हजार लूटे
विज्ञापन

हापुड़। कलेक्शन कर एचडीएफसी बैंक में रुपये जमा करने जा रहे एजेंट से दिनदहाड़े रेलवे रोड स्थित अतरपुरा मोहल्ले के पास दो युवक 55 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। युवक का कहना है कि दो युवकों ने उसकी जेब से रुपये निकाल लिए। रुपये ले जाने के बाद उसे लूट का एहसास हुआ।
नगर के बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला पीरबाउद्दीन निवासी शारिक कार व ऑटो लोन का कलेक्शन करता है। मंगलवार की दोपहर वह कलेक्शन कर 55 हजार रुपये जेब में रखकर रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा करने पैदल जा रहा था। जैसे ही वह मोहल्ला अतरपुरा के पास पहुंचा तो दो युवक यहां पहुंचे और बातों में उलझा लिया। इन युवकों ने मौका पाकर उससे 55 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने उनका पीछा भी किया। लेकिन वह काफी दूर जा चुके थे। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की।
विज्ञापन

सीओ वैभव पांडे का कहना है कि युवक से लूट की सूचना मिली है। सीसीटीवी कैमरे में फुटेज सामने आई है, जिसमें वह खुद ही दो युवकों को रुपये देते हुए कैद हुआ है। ठगी या सम्मोहित करके युवक से रुपये लिए गए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed