फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ग्राम पंचायतों को देना होगा विकास कार्यों का हिसाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ग्राम पंचायतों को देना होगा विकास कार्यों का हिसाब
विज्ञापन

हापुड़। गांवों में सरकार की योजनाओं को भ्रष्टाचार मुक्त करने व योजना राशि का सही इस्तेमाल करने के उद्देश्य से शासन ने सख्त कदम उठाया है। ग्राम प्रधानों को गांवों में होने वाले विकास कार्यों में खर्च हुई धनराशि का हिसाब अब पंचायती राज विभाग की वेबसाइट पर दर्ज कराना होता है। अभी तक ग्राम प्रधानों द्वारा विवरण ब्लॉक, निजी स्तर या जनसेवा केंद्र से अंकित कराती हैं। लेकिन अब शासन ने व्यवस्था में बदलाव कर दिया है।
वित्त आयोग से ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए आबादी के अनुसार बजट मिलता है। वित्तीय वर्ष की आवंटित रकम करोड़ों में होती है। अभी तक ग्राम पंचायत ब्लॉक के अलावा जनसेवा केंद्रों से विवरण अपलोड करा सकती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

निजी कंप्यूटर या जनसेवा केंद्र पर दर्ज किए गए विवरण में शासन को विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं मिल रही थीं। डीपीआरओ विरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने कार्य योजनाओं का विवरण अपलोड करने की प्रक्रिया बदल दी है। पंचायतों को केवल ग्राम सचिवालय के कंप्यूटर से ही विवरण अपलोड करना है। यदि विवरण ब्लॉक या किसी अन्य एजेंसी से अपलोड कराया जाता है तो वह पकड़ में आता है तो उसी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व सचिव की होगी और मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर पंचायत में ग्राम सचिवालय है। सचिवालय आधुनिक सुविधाए जैसे कंप्यूटर, वाईफाई आदि सुसज्जित हैं। पंचायतों में पंचायत सहायक नियुक्त हैं। पंचायत सहायक को पंचायत के कार्य योजना व विवरण अपलोड करना है। इसे अपलोड कराने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की है। अब इसे अपलोड कराने के लिए ब्लॉक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed