फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three teams constituted to curb rising sugar prices.

Hapur News: चीनी के बढ़ते दामों को रोकने के लिए तीन टीमें गठित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Three teams constituted to curb rising sugar prices.
हापुड़। चीनी के बढ़ते दामों पर लगाम लगाने के लिए तीनों तहसीलों में 12 अधिकारी तैनात किए गए हैं। यह तीन टीमें चीनी के डीलरों, स्टॉकिस्टों, थोक व खुदरा विक्रेताओं के यहां उपलब्ध स्टॉक की नियमित जांच और सत्यापन करेंगे। टीमें दुकानों और गोदामों का सघन निरीक्षण कर चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करेंगी। अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

इस मामले में डीएम कविता मीना ने आदेश जारी किए हैं। तीनों तहसीलों में अलग-अलग एसडीएम को टीम का नेतृत्व सौंपा गया है। इसके अलावा क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक/पूर्ति निरीक्षक और कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

नए आदेश के अनुसार, अब चीनी के डीलरों, स्टॉकिस्टों, थोक और खुदरा विक्रेताओं को अपने स्टॉक की स्थिति घोषित करने के साथ उसे नियमित रूप से अपडेट करना अनिवार्य होगा। निरीक्षण के दौरान टीम सबसे पहले संबंधित विक्रेता का खाद्य व सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल http;//foodstock.dfpd.gov.in पर पंजीकरण और ऑनलाइन घोषित स्टॉक की जानकारी की जांच करेगी। इसके बाद मौके पर उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन का उद्देश्य चीनी के अवैध भंडारण पर रोक लगाने के साथ-साथ बाजार में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करना है। जिले में टीमें गठित कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
- संदीप कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed