{"_id":"62891cb50fa4a7560c3ca0fe","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238784998","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल से फरार 15 हजार का इनामी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल से फरार 15 हजार का इनामी पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ साल से फरार 15 हजार का इनामी पकड़ा
हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने शुक्रवार रात कुचसेर रोड चौपला रेलवे फाटक के पास से नौ साल से वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चार तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि शुक्रवार रात थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि थाने से वांछित 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश कुचेसर रोड चौपला स्थित रेलवे फाटक के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी फरार होने लगा। लेकिन, उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार तमंचे और चार कारतूस बरामद हुए।
आरोपी की पहचान थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव दौताई निवासी जहीर के रूप में हुई है। वह वर्ष 2013 में थाने पर दर्ज चोरी के मुकदमे में फरार था। गिरफ्तारी न होने पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी ने बताया कि आरोपी जहीर हथियार तस्करी के इरादे से खड़ा था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।