फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लोक अदालत में सुलझे पारिवारिक विवाद, 45 बिछुड़ों को मिलाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
लोक अदालत में सुलझे पारिवारिक विवाद, 45 बिछुड़ो को मिलाया
विज्ञापन

हापुड़। लोक अदालत के दौरान परिवार कोर्ट ने पारिवारिक विवाद के मामलों के निपटारे में अहम भूमिका निभाई। पारिवारिक कलह के कारण एक दूसरे से अलग रह रहे दो दंपतियों को फिर से मिलाया गया। वहीं 43 अन्य वादों का निस्तारित करा कर बिना किसी विवाद के साथ रहने के लिए राजी कराया। लोक अदालत में कुल 8819 मामलों का निस्तारण कर सात करोड़ 31 लाख 22 हजार 150 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सुबह से ही कचहरी परिसर में लोगों की भीड़ उमडनी शुरू हो गई थी। ऐसे में पुलिस न्यायालय परिसर में पूरी तरह से सुबह से अलर्ट दिखाई दी।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार सुबह लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज व प्राधिकरण के अध्यक्ष बिजेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया। सिविल जज व प्राधिकरण की सचिव लवली जायसवाल ने बताया कि लोक अदालत में जिला जज बिजेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा तीन वादों का निस्तारण कर एक लाख 35 हजार नौ सौ दो रुपये का सेटलमेंट किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रविन्द्र कुमार-प्रथम द्वारा 43 वादों का निस्तारण किया गया। जिनमें से 2 जोड़ों को दोबारा से एक साथ खुशी पूर्वक जीवन व्यतीत करने के लिए न्यायालय कक्ष से विदा किया गया।
विज्ञापन

पीठसीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विवेक द्वारा 55 वादों का निस्तारण कर 55 लाख 60 हजार रुपए का सेटलमेंट किया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष आनंद बिहारी श्रीवास्तव द्वारा 11 वादों का निस्तारण कर 18 लाख 54 हजार तीन सौ पंद्रह रुपये का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला (पॉक्सो कमलेश कुमार द्वारा 249 वादों का निस्तारण कर अंकन 550 रुपये का अर्थदंड वसूल किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मृदुल दुबे द्वारा 3 वादों का निस्तारण कर एक हजार रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। अपर जिला जज (एससी/एसटी एक्ट) उमाकान्त जिंदल द्वारा 5 वादों का निस्तारण कर 1500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर जिला जज (पॉक्सो रीमा बंसल द्वारा 8 वादों का निस्तारण कर अंकन पांच सौ रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। अपर जिला जज पॉक्सो श्वेता दीक्षित द्वारा दो वादों का निस्तारण कर 1500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला जज एफटीसी छाया शर्मा द्वारा 5 वादों का निस्तारण कर एक लाख पच्चीस हजार तीन सौ 71 रुपए का सेटलमेंट किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह द्वारा एक हजार तीन सौ चौबीस लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर अंकन सात लाख 51 हजार रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
23 को जारी किए उत्तराधिकार प्रमाण पत्र
सिविल जज सीनियर डिविजन प्रथम लवली जायसवाल द्वारा 23 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 34 लाख पांच हजार सात सौ 35 रुपये के बाबत उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए गए। सिविल जज सीनियर डिविजन द्वितीय विकास कुमार सिंह द्वारा 6 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें सात लाख सोलह हजार छह सौ 13 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति मोंगा ने 414 वादों का निस्तारण कर एक लाख 29 हजार बीस रुपये का अर्थदंड वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिविजन गढ़मुक्तेश्वर अनु चौधरी द्वारा 224 वादों का निस्तारण कर 5250 रुपए का अर्थदंड वसूल किया और तीन लाख छ हजार चार सौ 64 रुपये का सेटलमेंट किया। सिविल जज जूनियर डिविजन प्रथम फरहीन खान द्वारा 9 वादों का निस्तारण कर अंकन 1,18,300 रुपए का सेटलमेंट किया गया। प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट सौम्या भारद्वाज द्वारा 234 वादों का निस्तारण कर 50920 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेशवर शमशुल रहमान द्वारा 220 वादों का निस्तारण कर 5230 रुपये का अर्थदंड वसूल किया। सिविल जज जनियर डिविजन द्वितीय शालिनी त्यागी द्वारा 71 वादों का निस्तारण कर एक लाख 18 हजार तीन सौ रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना विजय चौधरी द्वारा 16 वादों का निस्तारण कर 57 हजार दो सौ रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय नेहा द्वारा 215 वादों का निस्तारण कर 4220 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज जूनियर डिविजन एफ.टी.सी. ओमश्री चौरसिया द्वारा 134 वादों का निस्तारण कर अंकन 32550 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। साथ ही उन्होंने सात लाख छह हजार तीन सौ 23 रुपये का सेटलमेंट भी किया। सिविल जज जूनियर डिविजन एफ.टी.सी. प्रथम अरूण कुमार द्वारा 66 वादों का निस्तारण कर 13 हजार चार सौ रुपये अर्थदंड वसूल किया गया व 15 लाख 58 हजार आठ सौ 35 रुपये का सेटलमेंट किया गया।

बैंकों में सुलह-समझौते से निपटे 258 वाद
बैंकों द्वारा नियत वादों में से विभिन्न प्रकार के 258 वादों का सुलह समझौते के आधार निस्तारित कराए गए। जिसमें 5 करोड 28 लाख 23 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया। जिसमें 54 लाख 49 हजार तीन सौ रुपये की धनराशि बैंकों को नकद में प्राप्त हुई। भारत संचार निगम लिमिटेड हापुड़ द्वारा 31 वादों का निस्तारण कर 51 हजार सौ रुपए रुपए की धनराशि वसूली गयी। सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमारी द्वारा 3 वादों का निस्तारण कर अंकन 24 हजार 98 हजार आठ सौ रुपये का सेटलमेंट किया गया। जनपद के राजस्व व अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार के 5335 वाद निस्तारित किए गए। इस प्रकार जनपद में कुल 8819 मामलों का निस्तारण कर अंकन सात करोड़ इक्कतीस लाख बाइस हजार एक सौ पचास मात्र का सेटलमेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed