फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फूलगढ़ी में बिजली चेकिंग के दौरान कर्मचारियों से अभद्रता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फूलगढ़ी में बिजली चेकिंग के दौरान कर्मिचारियों से अभद्रता
विज्ञापन

हापुड़। नगर के मोहल्ला फूलगढ़ी में बिजली चोरी की जांच करने गई ऊर्जा निगम की टीम के कर्मचारियों से स्थानीय लोगों ने अभद्रता कर दी। महिलाओं ने टीम को घेर लिया। जान बचाते हुए कर्मचारी वहां से निकले, जिसके बाद अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी है।

अवर अभियंता मोर्या आनंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वे टीम के साथ मोहल्ला फूलगढ़ी में बिजली चोरी की जांच करने के लिए गए थे। इसी दौरान सितारा पत्नी हनीफ के मकान की जांच की गई तो कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने इसकी वीडियोग्राफी करनी शुरू की तो सितारा, उसके पति हनीफ व बादशाह ने विरोध करना शुरू कर दिया। टीम के द्वारा काफी समझाने के बावजूद इन लोगों ने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को एकत्र कर लिया। जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। टीम जैसे तैसे वहां से निकली। अवर अभियंता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed