फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जून में चालू होगा ब्रजनाथपुर पुल, वाहनों की बढ़ेगी रफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जून में चालू होगा ब्रजनाथपुर पुल, वाहनों की बढ़ेगी रफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग- 334 पर अगले माह ब्रजनाथपुर चालू हो जाएगा। अभी पुल के एक हिस्से से ही वाहन गुजरते थे, जिसके कारण यहां जाम की स्थिति बन जाती थी। लेकिन अब जून माह से वाहन मेरठ से बुलंदशहर तक निर्बाध रूप से फर्राटा भर सकेंगे।
सितंबर 2016 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। लगभग 64 किलोमीटर लंबे इस हाईवे का निर्माण 2408 करोड़ की लागत से हुआ है। करीब एक साल से इस हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जारी है। लेकिन अभी तक ब्रजनाथपुर के पुराने का पुल का निर्माण नहीं हो सका था। ब्रजनाथपुर नहर पुल पर नए पुल का निर्माण होने के बाद पुराने हिस्से को तोड़ दिया गया था। पिछले डेढ़ माह से पुल का एक हिस्सा चालू था और यहां वाहनों का रूट डायवर्ट करना पड़ता था। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। एक ही तरफ से वाहन निकालने के चक्कर में यहां दुर्घटनाएं भी होती थीं।
विज्ञापन

पुल निर्माण का 70 प्रतिशत कार्य पूरा -
पुल की क्षमता कम होने और मियाद लगभग पूरी होने के बाद इस पुल को नया बनाने का निर्णय लिया गया था। हालांकि पुराने पुल का यह हिस्सा हाईवे के निर्माण के पारिज कुल बजट में से ही बनाया जा रहा है। पुल का 70 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। परियोजना निदेशक दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि जून के अंत तक हर हाल में पुल का निर्माण हो जाएगा। इसके बाद वाहन इस हाईवे पर निर्बाध रूप से दौड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed