फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हिंदु और मुस्लिम मिलकर राज्य को बनाएंगे उत्तम प्रदेश : स्वतंत्र देव सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शनिवार को गांव महमूदपुर में छात्रा को टैबलेट देते राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह । संवाद - फोटो : HAPUR
हिंदु और मुस्लिम मिलकर राज्य को बनाएंगे उत्तम प्रदेश : स्वतंत्र देव सिंह
विज्ञापन

हापुड़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वाराणसी के ज्ञानव्यापी मस्जिद विवाद पर कहा कि हिंदू और मुसलमान दोनों मिलकर इस राज्य का विकास चाहते हैं और दोनों का सपना है कि हमारा उत्तर प्रदेश देश में विकसित और नंबर एक प्रदेश बने। जो न्यायालय निर्णय करेगा उसी के तहत राज्य चलने वाला है। इस मामले में किसी प्रकार का बवाल नहीं होने वाला है। दोनों की पक्ष कानून का पालन करेंगे।
स्वतंत्र देव सिंह गांव महमूदपुर में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के हर घर को शुद्ध पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए अधिकतर गांवों में ओवरहेड टैंक के लिए टेंडर हो चुके हैं। वर्ष 2024 तक इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ग्राम सचिवालय का लोकार्पण, हापुड़ पब्लिक लाइब्रेरी का लोकार्पण, मेधावी 22 छात्रों को मोबाइल वितरण किया गया। जल जीवन मिशन के तहत चल रही पेयजल योजना का भौतिक व स्थलीय निरीक्षण करते हुए उन्हें अधिकारियों को गुणवत्ता के तहत कार्य करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधान सरलेस तेवतिया के यहां भोजन किया और गांव में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा डीएम मेधा रूपम, डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मालती भारती, बीडीओ सतेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश जल निगम मेरठ क्षेत्र के मुख्य अभियंता राजीव त्यागी, मेरठ मंडल के अधीक्षण अभियंता भारत भूषण, अधिशासी अभियंता विनय रावत, सहायक अभियंता आनंद कुमार, अमर जीत सिंह, आईएसए ग्रामीण विकास ट्रस्ट से मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिव शंकर सिंह, अनुज तेवतिया मौजूद रहे।

शनिवार को गांव महमूदपुर में पौधा रोपण करते राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह । संवाद

शनिवार को गांव महमूदपुर में पौधा रोपण करते राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह । संवाद- फोटो : HAPUR

शनिवार को गांव महमूदपुर में पाइप पेयजल निर्माण कार्य का निरीक्षण करते राज्य मंत्री स्वतंत्र देव

शनिवार को गांव महमूदपुर में पाइप पेयजल निर्माण कार्य का निरीक्षण करते राज्य मंत्री स्वतंत्र देव- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed