{"_id":"627d3b11d46bca308926346a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2383034142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम हाउस पर शव बदलने का आरोप, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम हाउस पर शव बदलने का आरोप, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा करते मृतक के परिजन । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टमार्टम हाउस पर शव बदलने का आरोप, परिजनों का हंगामा
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के दस्तोई रोड स्थित मोर्चरी में मृतक महिला के परिजनों ने शव बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। चिकित्सकों का कहना था कि मरने के बाद महिला के चेहरे पर सूजन आ गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसे पहचाने से इनकार कर दिया था।
मोहल्ला कासमपुरा निवासी संजीव ने बताया कि उसकी बहन सीमा रानी (32) की शादी मोहल्ला भीमनगर निवासी सुनील से हुई थी। बुधवार शाम उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार शाम करीब चार बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था।
लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण कागजी कार्रवाई में देरी हुई और बुधवार देर रात तक मृतका का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। जिसके बाद करीब आठ बजे परिजन पोस्टमार्टम हाउस से लौट गए। बृहस्पतिवार सुबह उनके पहुंचने से पहले ही शव का पोस्टमार्टम हो चुका था। मोर्चरी पर तैनात कर्मचारियों ने शव घर ले जाने के लिए कहा। लेकिन परिजनों ने सीमा का शव होने से इनकार कर दिया। शव का चेहरा और पेट फूला हुआ था। चेहरे पर निशान होने से पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजन शव को बदले जाने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर थाना देहात और कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और महिला के परिजनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। चिकित्सकों ने समझाया कि कभी-कभी मरने के बाद चेहरे आदि पर सूजन आ जाती है। चिकित्सकों और पुलिस के समझाने पर करीब दो घंटे बाद परिजन शांत हो गए।
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि परिजनों द्वारा कुछ गलतफहमी होने के कारण हंगामा किया गया। बाद में उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया।