फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मंसूरपुर कट के पास मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
देहात पुलिस द्वारा हुई मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश । संवाद - फोटो : HAPUR
मंसूरपुर कट के पास मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव मंसूरपुर कट के पास जंगल में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि, उसका साथी बाइक लेकर फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपी से एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। जिले में 24 घंटे में यह दूसरी मुठभेड़ है, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के थाना देहात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय और एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव मंसूरपुर कट के पास चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया। इस पर संदिग्धों ने होकर फरार होने का प्रयास किया। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। आरोपी की पहचान जिला बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव मिठेपुर निवासी नसीमुद्दीन उर्फ बूढ़ा के रूप में हुई है। जबकि फरार आरोपी थाना गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला पीर खां निवासी मोनू उर्फ मोइनुद्दीन है। आरोपी कई लूट और चोरी की घटनाओं में वांछित था। मोनू पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के थानों में करीब 50 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य जनपदों में मोनू पर करीब एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed