फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आयोग का अध्यक्ष बनकर असफरों को धमकाने वाला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ ः पकड़ा गया फर्जी अधिकारी मदन। संवाद - फोटो : HAPUR
आयोग का अध्यक्ष बनकर अफसरों को धमकाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को एससी/एसटी आयोग का अध्यक्ष बनकर धमकाने वाला एक नटवरलाल हापुड़ पुलिस के हत्थे चढ़ा है। थाना देहात पुलिस और सर्विलांस की टीम ने बुधवार को एनएच-09 स्थित पुराना टोल प्लाजा के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से फर्जी आई कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपी ने जिले के एसपी दीपक भूकर को भी फोन रौब गालिब करने का प्रयास किया था, लेकिन वे आरोपी के लहजे से भांप गए। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि एक मई को उनके सीयूजी नंबर पर एक नंबर से फोन आया था, जिसे पीआरओ ने रिसीव किया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एससी/एसटी आयोग का अध्यक्ष बताते हुए एसपी से बात कराने के लिए कहा। इसके बाद एसपी ने उससे बात की। उन्हें बताया कि हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले कामगारों पर ठेकेदार और भट्ठा संचालक अत्याचार कर रहे हैं। धमकी देते हुए कहा कि अगर, कामगारों की समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो अच्छा नहीं होगा। लेकिन एसपी बातों के लहजे से उसकी असलियत जान गए और जांच कराई। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी की पहचान जिला बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के सोहनपुर निवासी मदन के रूप में हुई।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ऐसे ठेकेदारों से संपर्क करता था जो ईंट भट्ठों पर कामगार उपलब्ध कराने कराने का काम करते थे। अफसरों को फोन करके ईंट भट्ठा संचालकों द्वारा कामगारों पर अत्याचार करने की सूचना देकर धमकाता था। अफसर ईंट भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई करते थे। कामगारों के जाने के डर और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए ईंट भट्ठा संचालक आसानी से रुपये देने के लिए तैयार हो जाते थे। एसपी ने बताया कि आरोपी फिरोजाबाद, लखीमपुर खीरी, कानपुर, गौतमबुद्धनगर, शिकोहाबाद, सीतापुर, बागपत, बुलंदशहर, सुल्तानपुर, गोंडा और कुंडा के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के सीयूजी नंबरों पर फोन कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed