फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े दो चेन लुटेरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े दो चेन लुटेरे
विज्ञापन

हापुड़। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदमाशों की कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार में बिजली घर के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दो शातिर लुटेरे घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के कब्जे से एक बाइक, लूटे गए आभूषण, दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बुधवार रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बाइक सवार दो शातिर लुटेरे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पिलखुवा से हापुड़ की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार के पास चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया। इस पर संदिग्धों ने आनंद विहार के रास्ते से होकर फरार होने का प्रयास किया। पीछा करने पर बदमाशों ने बिजली घर के पास पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैर में लगने से दो बदमाश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बदमाश जिला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मेवागढ़ी निवासी नदीम उर्फ गुड्डू और खुशहाल नगर निवासी शाहिद हैं। छानबीन के दौरान पता चला कि 24 अप्रैल को दोनों ने रेलवे स्टेशन पर वैशाली कालोनी निवासी ब्रजबाला से सोने की चेन लूटी थी। पांच अप्रैल को थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव रझैटी निवासी अंकिता से भी दोनों ने चेन लूटी थी।

इसके अलावा नगर निवासी केला व्यापारी की पत्नी से सोने की चेन लूटने का प्रयास किया था। हापुड़ समेत जिला गाजियाबाद और मेरठ के विभिन्न थानों में नदीम उर्फ गुड्डू के खिलाफ 18 और खुशहाल के खिलाफ 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed