{"_id":"627bf36042bf044e83042857","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2382540144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थ के काले कारोबार से जुड़ा मिला सिपाही अमित बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मादक पदार्थ के काले कारोबार से जुड़ा मिला सिपाही अमित बालियान
विज्ञापन
hapur news
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मादक पदार्थ के काले कारोबार से जुड़ा मिला सिपाही अमित बालियान
मुंबई / हापुड़। यूपी पुलिस के कांस्टेबल अमित बालियान के हेरोइन तस्करी में संलिप्त होने के मामले में 26 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने सिपाही को उठाया था। अमित की पोस्टिंग वर्ष 2020 में हापुड़ जिले में हुई थी। इससे पहले अमित एटा जिले में तैनात था। इस कार्रवाई के बाद अमित को सस्पेंड कर, मामले की जांच सीओ को सौंपी गई थी।
26 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने सिपाही अमित बालियान को गिरफ्तार कर, गुपचुप ढंग से न्यायालय में पेश किया। कस्टडी रिमांड स्वीकृत कराकर पुलिस सिपाही को अपने साथ मुंबई ले गई। गिरफ्तारी के दौरान अमित पुलिस लाइन में ही तैनात था।
मुंबई पुलिस के मुताबिक 1.67 करोड़ के ड्रग्स की तस्करी के मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई। बहरहाल, मादक पदार्थों का तार हापुड़ से जुड़ा होने के बाद से टीमें गोपनीय जांच कर रही हैं, सिपाही अमित के करीबियों की कुंडली को भी खंगाला जा रहा है। बहरहाल, हापुड़ पुलिस इस बारे में कुछ ज्यादा बताने को तैयार नहीं है, पूरा मामला मुंबई पुलिस से ही जुड़ा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सीओ वैभव एसएन पांडेय ने बताया कि मुंबई पुलिस ने सिपाही अमित को गिरफ्तार किया था। इस प्रकरण से जुड़ी पूरी जानकारी मुंबई पुलिस ही दे सकती है। (एजेंसी)