{"_id":"627aa2ae39902417cd07f29b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2382032104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हादसों में सगे भाइयों और पिता-पुत्री समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हादसों में सगे भाइयों और पिता-पुत्री समेत पांच की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हादसों में सगे भाइयों, पिता-पुत्री समेत पांच की मौत
हापुड़। अलग अलग हुए दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की जान ले ली। वहीं, मोदीनगर रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली निवासी कृष्णपाल (50) और उनके सगे भाई चंद्रपाल (65) मेहनत मजदूरी करते थे। सोमवार रात एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गुलावठी गए थे। कस्बा बाबूगढ़ निवासी उनके रिश्तेदार हीरालाल (65) भी उनके साथ मौजूद थे। देर रात बाइक से तीनों घर वापस लौट रहे थे। बुलंदशहर मेरठ हाईवे 334 पर ब्रजनाथपुर नहर पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर
मुरादनगर के मोहल्ला नूरगंज निवासी 38 वर्षीय सलमान (38) पत्नी शबाना, दो पुत्री आफिया (7) व अज्जा के साथ मंगलवार सुबह बाइक पर सवार होकर हापुड़ अपनी रिश्तेदारी में आ रहा था। मोदीनगर रोड पर हापुड़ के गांव बदनौली के समीप सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सलमान और उसकी पुत्री आफिया ने दम तोड़ दिया। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के बाद कैंटर और कार को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घायलों की हालत में फिलहाल सुधार है।
विज्ञापन
बेहद गरीब परिवार से हैं तीनों मृतक
सगे भाई कृष्णपाल और चंद्रपाल गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। कृष्णपाल ततारपुर में एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते थे। चंद्रपाल ततारपुर बाईपास पर जलजीरा का ठेला लगाते थे। परिवार में बेटे बेटियों की शादी हो चुकी है, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। लोगों ने मृतकों को आर्थिक मदद की मांग उठाई है।