{"_id":"62781f2fa8344a3cfa429e04","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238097316","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलने के दौरान नाली में गिरी एक साल की मासूम, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलने के दौरान नाली में गिरी एक साल की मासूम, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलने के दौरान नाली में गिरी एक साल की मासूम, हालत गंभीर
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित ग्रीन वैली कॉलोनी में रविवार दोपहर एक साल की मासूम बच्ची खेलते-खेलते घर के बाहर नाली में गिर गई। कुछ देर बाद तत्काल बच्ची को नाली से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई और शाम के समय उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों ने प्राधिकरण पर कॉलोनी बसाकर भूलने का आरोप लगाया है।
ग्रीन वैली कालोनी निवासी अभिनव ने बताया कि रविवार सुबह डेढ़ वर्षीय पुत्र श्रेया अपने दादा हरीश के साथ घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। उसके पिता पहले से बीमार हैं। अचानक उसके पिता हरीश की तबीयत बिगड़ गई और पानी लेने के लिए वे बच्ची को वहीं खेलता छोड़कर घर के अंदर आ गए। इसी दौरान बच्ची सड़क किनारे करीब दो फुट चौड़ी नाली में गिर गई।
गनीमत रही कि परिजनों ने दो मिनट बाद ही बच्ची की सुध ले ली और उसकी तलाश शुरू कर दी। नाली में गिरने की आशंका से नाली को खंगाला गया तो बच्ची उसमें डूबी मिली। अचेत हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे होश तो आ गया, लेकिन इसके बावजूद उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। अस्पताल में इलाज के बाद बच्ची की जान बच गई और शाम के समय उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
लोग बोले, कॉलोनी विकसित कर भूला एचपीडीए
परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने बताया कि एचपीडीए ग्रीन वैली कालोनी को बनाकर भूल गया है। अब हालत यह है कि यहां जल निकासी का कोई साधन नहीं है। नालियां गंदे पानी से ओवर फ्लो हैं और बरसात के दिनों में यहां पानी भर जाता है। घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में प्राधिकरण के सचिव प्रदीप सिंह का कहना है कि कॉलोनी का निरीक्षण कराकर लोगों की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।