फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

964 छात्रों को मिले टैबलेट और स्मार्ट फोन, खिले चेहरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बृहस्पतिवार को जिला मुंख्यालय सभागार में छात्र को लेपटॉप वितरित करते सांसद जरनल वीके सिंह । संव? - फोटो : HAPUR
964 छात्रों को मिले टैबलेट और स्मार्ट फोन, खिले चेहरे
विज्ञापन

हापुड़। जिला मुख्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर द्वारा 964 छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरित किए गए। साथ ही 16 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए सीएचओ को लैपटॉप दिए। काफी समय से इंतजार कर रहे छात्रों के चेहरे स्मार्ट फोन पाकर खिल उठे।
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के क्रम में यह शासन की बड़ी पहल है। स्मार्ट फोन, टैबलेट के जरिए छात्र आसानी से अपनी पढ़ाई को जारी रख सकते हैं। इंटरनेट के जरिए पाठ्य सामग्री और महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से मिल सकेंगी। धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि सरकार की मंशा छात्रों को गुणवत्तापरक और आधुनिक शिक्षा मुहैया कराना है, आवेदन कर चुके सभी छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के विभिन्न कॉलेजों से करीब 23 हजार छात्रों ने टैबलेट और स्मार्ट फोन के लिए आवेदन किया है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में 61 छात्रों को आमंत्रित किया गया। इसमें छात्रों को केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, डीएम मेद्या रूपम, एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन, सीएमओ डॉ रेखा शर्मा, डीआईओएस निशा अस्थाना ने छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरित किए। साथ ही हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के सीएचओ को 16 लैपटॉप वितरित किए गए। इनके जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में प्रसार किया जा सकेगा।

बृहस्पतिवार को जिला मुंख्यालय सभागार में लेपटॉप पाने वाले छात्र छात्राये । संवाद

बृहस्पतिवार को जिला मुंख्यालय सभागार में लेपटॉप पाने वाले छात्र छात्राये । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed