फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष छह साल के लिए निष्कासित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शनिवार को सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता करते जिला अध्य्क्ष देवेंद्र जाखड़ । संवाद - फोटो : HAPUR
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष छह साल के लिए निष्कासित
विज्ञापन

हापुड़। धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में जेल गए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यह कार्रवाई की है। शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष देंवेंद्र जाखड़ ने यह जानकारी दी।
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि गलत कार्य करने वालों को पार्टी में कोई जगह नहीं है। देवी देवताओं का अपमान करना, विभिन्न समाज के खिलाफ गलत टिप्पणी करना गलत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस प्रकरण का खुद ही संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं, जिसके चलते पार्टी से उनका छह वर्ष के लिए निष्कासन कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने आगामी नगर पालिका परिषद के चुनाव को लेकर वार्ड, मतों के परिसीमन को लेकर एक जुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाईकमान से अभी टिकट और गठबंधन की स्थिति को लेकर फैसला होना बाकी है। सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग जाएं, पालिका परिषद के चुनावों में अधिक से अधिक सीटें जीतकर, पार्टी को मजबूत बनाना है।
वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख का कहना है कि घरेलू कामकाज में व्यस्तता और कुछ समस्याओं के चलते पार्टी को समय नहीं दे पा रहा हूं। इस संबंध में पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी दे चुका हूं।
इस मौके पर शालू जौहरी, सीमा तनेजा, मुन्नी यादव, संजय यादव, किशन सिंह तोमर, फकीरा चौधरी, साजिद चौधरी, हसीन चौधरी, संजय गहलौत, पियूष मंडोठिया, पुरुषोत्तम वर्मा, ललित यादव, अफजाल चौधरी, श्रवण शर्मा, श्याम सुंदर भुर्जी, आसिफ चौधरी, नरेश शर्मा, कुंवरपाल प्रमुख, अशोक यादव, शहजाद चौधरी आदि मौजूद रहे।

ये था मामला
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने के साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक के लिए भी अपशब्द कहे गए थे। उसी के आधार पर गांव शाहपुर फगौता के ग्राम प्रधान अतुल सिसोदिया ने उनके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अतुल सिसोदिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह 12 अप्रैल को गांव में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। तभी उनके पास तेजपाल प्रमुख का भाई किरणपाल पहुंचा। उसने बताया कि तेजपाल का एक ऑडियो वायरल हुआ है। उसमें धार्मिक भावनाओं के भड़काने का प्रयास किया गया है। इसके बाद उन्होंने ऑडियो को गंभीरता से सुना और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की जांच में मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल से वायरल ऑडियो भी बरामद की। आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed