फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

25 लाख की चोरी के नहीं पकड़े आरोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
25 लाख की चोरी के नहीं पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्ञानलोक में पति की मौत के बाद शिक्षिका के घर से उसी के जेठ, जेठानी, ससुर समेत परिवार के छह लोगों ने 10 अप्रैल की रात करीब 25 लाख रुपये की चोरी की। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई, घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के छह दिन बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है।
शिक्षिका अर्चना सिसौदिया ने बताया कि दस मई 2021 को उसके पति मुनेंद्र प्रताप सिंह की कोरोना से मौत हो गई थी। वह बुलंदशहर के सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। पति की मौत के बाद से ही ससुराल पक्ष शोषण कर रहे हैं। आरोप है कि 10 अप्रैल की रात को ससुराल के लोग उसके घर से लगभग 25 लाख का सामान मिनी ट्रक में भरकर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, इसमें सभी लोग सामान भरते दिख रहे हैं। लेकिन पुलिस की लचर कार्रवाई के चलते शिक्षिका को न्याय नहीं मिला। अपने 12 साल के बेटे को अकेला छोड़कर, शिक्षिका पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। सीसीटीवी फुटैज भी दिखा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने न्याय नहीं मिलने पर सीएम से शिकायत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कोट-
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटैज फिलहाल नहीं मिल सकी है, फुटैज की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed