फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दस करोड़ से बने डिवाइडर , डेढ़ साल में ही हुए क्षतिग्रस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ रोड पर टुटा पड़ा डिवाईडर । संवाद - फोटो : HAPUR
दस करोड़ से बने डिवाइडर डेढ़ साल में टूटे, बैठी जांच
विज्ञापन

हापुड़। गढ़-दिल्ली रोड पर लगभग डेढ़ साल पहले दस करोड़ की लागत से बनाए गए डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने शुरू हो गए हैं। बृहस्पतिवार को यहां से गुजरने के दौरान डीएम ने टूटे डिवाइडर देखकर कार रुकवा ली। निरीक्षण करने के बाद डीएम ने ईओ का तलब कर जांच के आदेश दिए हैं।
नगर पालिका परिषद की ओर से डेढ़ वर्ष पहले करीब दस वर्ष पहले मेरठ तिराहे से गढ़ रोड स्थित फ्लाई ओवर के बीच डिवाइडर का निर्माण व सुंदरीकरण हुआ था। इसके लिए विशेष रूप से राजस्थान से पत्थर मंगवाया गया था। कई महीने तक इनका निर्माण चला था। फिलहाल यह डिवाइडर कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम मेधा रूपम गढ़ रोड से गुजर रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर टूटे हुए डिवाइडर पर पड़ी। उन्होंने गाड़ी को रुकवाकर जांच की, इसके बाद ईओ को तलब किया गया है। उन्होंने अफसरों से इसकी पूरी जानकारी मांगी है। उन्होंने बताया कि डिवाइडर के संबंध में पूरी जानकारी की जा रही है, कहीं लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में शुरू हुई सफाई
डीएम मेधा रूपम ने चार्ज लेते ही जिले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे। शहर में सुबह के समय ही सफाई करने के लिए कहा गया था। जिसके अनुपालन में सुबह पांच बजे से शहर में साफ सफाई शुरू हो गई है। अधिकारी खुद खड़े होकर कर्मचारियों से सफाई कराते नजर आए। इससे संबंधित फोटो भी अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed