फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सेशन कोर्ट पहुंचा औवेसी पर हमले का मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सेशन कोर्ट पहुंचा औवेसी पर हमले का मुकदमा
विज्ञापन

हापुड़। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस द्वारा सीजीएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। जिसको मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को सेशन कोर्ट के सुपुर्द कर दिया है।

सहायक अभियोजन अधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि 3 फरवरी को पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टोल टैक्स पर ओवैसी पर हमलावरों ने फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। जिसमें पुलिस ने शुभम व सचिन के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों को हथियार मुहैया कराने वाले एक व्यक्ति को भी मामले में आरोपी बनाया था। पुलिस ने एक सप्ताह पहले तीनों आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी जिसको मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को सेशन कोर्ट के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने बताया कि मामला हत्या के प्रयास का है, इसलिए मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed