फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जुमे की पहली नमाज पर मांगी अमन-चैन की दुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बुलंदशहर रोड स्थित मस्जिद में जुम्मे की नमाज के बाद दुआ पढ़ते नमाजी । संवाद - फोटो : HAPUR
जुमे की पहली नमाज पर मांगी अमन-चैन की दुआ
विज्ञापन

हापुड़। रमजान माह के पहले जुमे की नमाज जिले की सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मस्जिदों के आस-पास भारी पुलिस बल तैनात रहा। लोगों ने देश में अमन-चैन के लिए दुआ की।
रमजान माह के पहले जुमे को लेकर मस्जिदों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। मस्जिदों में साफ-सफाई हुई और 12 बजे से नमाजियों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। लोगों को मस्जिदों में दीन की बातें सुनाई गईं। घरों और मस्जिदों में भी कुरान-ए-करीम की तिलवात हुई। नगर की सराय मस्जिद, कोटला सादात, पुराना बाजार स्थित मरकज, कचहरी रोड स्थित मस्जिद व बुलंदशहर रोड की सभी मस्जिदों में शांतिपूर्वक जुमे की नमाज अदा की गई। मुफ्ती खालिद कासमी ने बताया कि लोग रमजान माह में जकात अदा करें। रमजाल अल्लाह का सबसे पसंदीदा माह है और हम लोग पाबंदियों के साथ पांचों वक्त की नमाज अदा करें और रमजान किसी भी हाल में ना छोड़े।
विज्ञापन

गरीबों का रखे ख्याल : मुफ्ती मोहसिन
नायब शहर काजी व जामा मस्जिद के खतिब काजी मोहम्मद मुफ्ती मोसिन ने कहा कि रमजान माह हमें गरीबों की मदद का संदेश देता है। जकात और फितरा और हम रमजान माह में जरूर निकाले, रमजान माह में अल्लाह की इबादत हम ज्यादा से ज्यादा करें। उन्होंने नमाज के दौरान लोगों को रमजान माह के बारे में बताया और ज्यादा से ज्यादा इबादत करने के लिए कहा। रमजान माह बंदों को जहन्नुम की आग से निजात दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed