{"_id":"624b2be05aed15337b1f3974","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236391444","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का अपहरण कर शादी का दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का अपहरण कर शादी का दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन

हापुड़। स्कूल से घर लौट रही कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी आठवीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़िता के पिता ने एक युवक और उसके परिजनों समेत तीन के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री फ्रीगंज रोड स्थित स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। 31 मार्च को पुत्री घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। पुत्री का पीछा करते हुए थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर निवासी युवक अपनी बहन और जीजा के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों ने पुत्री के साथ मारपीट की और उसे थ्री व्हीलर में डालकर अपहरण कर ले गए। आरोपी पुत्री को जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के गांव सोरटा में ले गए। जहां उन्होंने पुत्री को एक घर के कमरे में बंधक बनाकर रखा। आरोपियों ने पुत्री पर जबरन जीतू से शादी करने का दबाव बनाया। शादी न करने पर उसे हत्या की धमकी दी।
एक अप्रैल को पीड़ित अपनी पत्नी और अन्य परिजन के साथ आरोपियों के ठिकाने पर पहुंचा और पुत्री को बंधन मुक्त कराया। अपहरण के मामले में आरोपी युवक के अलावा उसकी बहन और जीजा के अलावा कई अन्य लोग भी शामिल है। एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जीतू, उसकी बहन और जीजा के अलावा कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनकी तलाश की जा रही है।