{"_id":"6249e51b2503437eec0c4f74","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd236337264","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस में भी मिलेंगे क्रिकेट ट्रॉयल के पंजीकरण फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएस में भी मिलेंगे क्रिकेट ट्रॉयल के पंजीकरण फार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीएस में भी मिलेंगे क्रिकेट ट्रॉयल के पंजीकरण फार्म
हापुड़। जिले में होने वाले क्रिकेट ट्रॉयल के पंजीकरण फार्म अब प्रीत विहार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी मिलेंगे। पहली बार जिले में होने वाले ट्रॉयल को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। तीन दिन में 140 फार्म बिक गए हैं।
हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन की संरक्षक और डीपीएस की प्रधानाचार्य मीना आनंद ने बताया कि जिले में पहली बार क्रिकेट के ट्रायल हो रहे हैं, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए एसोसिएशन पूरे प्रयास कर रही है। बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से यह ट्रॉयल आयोजित किए जाएंगे। अंडर 14 से लेकर रणजी तक के खिलाड़ियों के ट्रॉयल अब जनपद में ही होंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा फॉर्म की कीमत 300 रुपये रखी गई है। खिलाड़ी फॉर्म को भरने के बाद उसकी मूल कॉपी और एक फोटो कॉपी जमा करेगा और एक फोटो कॉपी अपने पास रखेगा। हापुड़ में दो स्थानों पर ट्रायल के फार्मों की बिक्री हो रही है। डीपीएस के अलावा रेलवे रोड स्थित गंगा टावर की बिल्डिंग में बुक पैलेस से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। खिलाड़ी जहां से फॉर्म खरीदेगा उसे वहीं पर जमा कराएगा।