{"_id":"624888318a5c7078212ae858","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2362849120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने भैंसा बुग्गी पर निकाली गैस सिलिंडर यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने भैंसा बुग्गी पर निकाली गैस सिलिंडर यात्रा
विज्ञापन
शनिवार को बुग्गी में गैस सिलेंडर रख डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने जाते कांग्रेसी । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने भैंसा बुग्गी पर निकाली गैस सिलिंडर यात्रा
हापुड़। डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में रोजाना हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसियों ने शनिवार को भैंसा बुग्गी पर गैस सिलिंडर पर माला चढ़ाकर विरोध यात्रा निकाली। कलक्ट्रेट में धरना देकर जोरदार नारेबाजी की और सरकार से इस्तीफे की मांग की।
जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि डीजल, पेट्रोल की कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है, पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार हो गई है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम एक हजार के पार चले गए हैं। आम जनता का जीना मुहाल हो रहा है। रसोई से लेकर सामान्य काम काज का बजट बिगड़ा हुआ है।
सरकार जनता का शोषण कर रही है, पेट्रोलियम के दाम बढने से हर चीज महंगी हो गई है। अपराध नियंत्रण में भाजपा की सरकार फेल हुई है, अब महंगाई रोक पाने में भी सरकार असमर्थ है। इसके अलावा फसलों के लगातार गिरते दामों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आलू उत्पादक किसानों को अच्छा भाव नहीं मिल रहा है, शीतगृहों में व्यापारियों ने अपने आलू रख दिए हैं, जिसके चलते किसानों के आलू तक नहीं रखे जा रहे हैं। इन समस्या का जिला प्रशासन जल्द से जल्द संज्ञान ले।
विज्ञापन
हंगामा करने वालों में राजकुमार जौहरी, इरफान कुरैशी, मनोज कौशिक, नरेश, भीष्म, सुभाष चंद, जस्सा सिंह, विकास त्यागी, जलज, गुलफाम, ज्ञानेंद्र, यशपाल सिंह, उमेश वाल्मीकि, सविता, रेखा, गौरव मौजूद रहे।

शनिवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी । संवाद- फोटो : HAPUR