फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दफ्तरों में रात भर चला काम, करोड़ों रुपये शासन में सरेंडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दफ्तरों में रात भर चला काम, करोड़ों रुपये शासन में सरेंडर
विज्ञापन

हापुड़। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले के अधिकांश विभाग पूरा बजट खर्च नहीं कर पाए हैं। विभागों का बजट शासन में सरेंडर हो गया है। नए सत्र में अब विभागों को विकास कार्यों के लिए बजट मिलेगा। देर रात्रि तक विभागों में बजट के लेखा-जोखा का कार्य चलता रहा है। आज से विभागों में नए वित्तीय वर्ष के लिए कार्य होगा।

प्रत्येक वित्तीय वर्ष में जिले के विकास के लिए शासन द्वारा सभी विभागों को बजट दिया जाता है। योजनाओं के हिसाब से विभाग के खातों में बजट आता है। वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले अफसरों को यह बजट 31 मार्च तक खर्च करना पड़ता है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले के विकास के लिए काफी बजट मिला था, इसमें कुछ विभागों न तो बजट का पूरा उपभोग कर लिया है लेकिन कुछ विभाग बजट खर्च ही नहीं कर पाए , जिसके कारण उन्हें यह बजट शासन में सरेंडर करना पड़ा। देर रात्रि तक विभाग खुले और बजट को लेकर कार्य चलता रहा। बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, पंचायत राज विभाग सहित अन्य विभागों से शासन में देर बजट सरेंडर किया है। हालांकि काफी विभागों को देर रात नया बजट भी मिला है। अफसरों द्वारा इसका भी पूरा ब्योरा एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये रही विभागों की स्थिति -
विभाग मिली धनराशि सरेंडर की गई धनराशि
एक्ससाइज कार्यालय 1,83,38014 172223
कृषि विभाग 9,69,39449 6374013
भूमि संरक्षण विभाग 61,87658 247429
पंचायती राज 17,41,54475 29,16980
पशुपालन विभाग 9,96,88180 47,63765
पुलिस 171,3433846 72384871
रजिस्ट्रेशन कार्यालय 11,852250 2228374
होम्योपैथी 27783000 1567390
जिला कार्यक्रम कार्यालय 26024147 9800233
पीडब्ल्यूडी 102280034 12976734
वन विभाग 37827317 5279406
शिक्षा विभाग 10,51,48199 20635137
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed