फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दुकान के बैनामे का झांसा देकर 11.78 लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दुकान के बैनामे का झांसा देकर 11.78 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

हापुड़। दुकान का बैनामा करने का झांसा देकर गांव असरा निवासी युवक से कुछ लोगों ने 11.78 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को हत्या की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
असरा निवासी हिमांशु ने बताया कि वर्तमान में वह हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के बैंक कालोनी में रहता है। उसने एक दुकान खरीदी थी। जिसके लिए वह एचपीडीए कार्यालय में किश्त जमा करने जाता था। इस दौरान उसकी मुलाकात थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर निवासी एक युवक से हुई। उस युवक ने उसे सस्ती दरों पर एक और दुकान का झांसा दिया।
विज्ञापन

उक्त युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसे टीपी नगर चौकी क्षेत्र में एक दुकान दिखाई। दुकान का बैनामा करने के नाम पर आरोपियों ने उससे 11.78 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद आरोपियों ने बैनामा करने से इनकार कर दिया। रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को हत्या की धमकी दी। थाना स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मामले में नगर कोतवाली में जनपद बुलंदशहर के देवीपुरा प्रथम निवासी सोनू कुमार, थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर निवासी मोनू, मुकेश कुमार, मनोज, राशिद और थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मुजफ्फरा बागड़पुर निवासी फहीमुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed