फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

विपक्षियों के गढ़ में सेंधमारी से खिला कमल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
hapur news
विपक्षियों के गढ़ में सेंधमारी से खिला कमल
विज्ञापन

हापुड़। भाजपा की जिले में क्लीन स्वीप के पीछे पार्टी की कुशल रणनीति रही। मतदान में भाजपा प्रत्याशियों ने विपक्षियों के गढ़ में भी सेंध मारी की। गठबंधन प्रत्याशी गजराज सिंह का कमला अग्रवाल स्कूल में बूथ है। यहां के अधिकतर बूथों पर भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती ने गजराज सिंह को पछाड़ा। इसके अलावा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भी भाजपा को वोट मिले।
विजयपाल आढ़ती ने सदर सीट पर पांच बार के विधायक गजराज सिंह को 6933 वोटों से हरा दिया। गजराज सिंह का कमला अग्रवाल स्कूल में बूथ था। श्रीनगर और इसके आसपास के मोहल्ले इसी मतदान केंद्र पर थे। लेकिन इन बूथों पर विजयपाल आढ़ती गजराज सिंह से आगे रहे।
विज्ञापन

गजराज सिंह के बूथों पर यह रही वोटों की स्थिति
बूथ संख्या गजराज सिंह के मत विजयपाल के मत
123 65 212
124 62 318
125 128 461
126 98 513
127 36 453
... तो मुस्लिम महिलाओं ने भी भाजपा को दिया वोट
मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी भाजपा को काफी वोट मिले। जबकि उम्मीद यह लगाई जा रही थी कि मुस्लिम वर्ग ने भाजपा के खिलाफ वोट किया है। लेकिन आंकड़े बता रहे हैं कि मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर भी भाजपा को वोट मिले हैं। उदाहरण के तौर बुलंदशहर रोड स्थित जैन कन्या में कुल 22 बूथों पर सुबह ही मतदाताओं की लंबी लंबी लाइन लगी रही। यहां मतदाताओं की भीड़ देखकर गठबंधन और बसपा प्रत्याशी को ही वोट मिलने का कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इन बूथों पर भाजपा के विजयपाल आढ़ती को भी 1007 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन कन्या में भाजपा को मिले मतों की स्थिति -
बूथ संख्या मिले मत
251 100
252 180
253 135
254 71
255 35
256 33
257 99
258 01
259 06
260 2
261 3
262 3
263 10
264 9
265 12
266 2
267 3
268 2
269 17
270 69
271 2
272 223
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed