{"_id":"622b81f42ea29769087e6ac6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd235264425","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट पर कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट पर कर सकेंगे सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट पर सफर कर सकेंगे यात्री
हापुड़। पिछले काफी समय से एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट पर सफर करने की मांग कर रहे यात्रियों को रेलवे ने राहत दी है। यात्री जल्द ही स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। राज्यरानी एक्सप्रेस में 29 मार्च से ही जनरल टिकट पर यात्रा करने की अनुमति मिल गई है।
कुछ दिन पहले रेलवे बोर्ड ने सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट लागू करने के निर्देश दिए थे। जोनल मुख्यालय पिछले काफी समय से जनरल टिकट लागू करने पर विचार कर रहा था। जोनल मुख्यालय ने पुराने आरक्षित टिकटों को रद्द न करते हुए सभी ट्रेनों में जनरल टिकटों पर यात्रा करने की तिथि निर्धारित कर दी है। 29 मार्च से धीरे-धीरे सभी ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
दैनिक यात्री संघ के पदाधिकारियों ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि अब दैनिक यात्री एक्सप्रेस ट्रेनों में भी यात्रा कर दिल्ली, गाजियाबाद, गजरौला और मुरादाबाद तक सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि दैनिक यात्री संघ जनरल टिकट को लागू कराने के लिए पिछले काफी समय से मांग कर रहे थे। यात्रियों की मांग को देखते हुए जोनल मुख्यालय ने जनरल टिकट को लेकर अपना निर्णय ले लिया है।
-----
हापुड़ स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनें और उनमें जनरल टिकट शुरू होने की तिथि
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम तिथि
15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 24 जून
14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस 25 जून
14674 शहीद एक्सप्रेस 24 जून
15622 आनंद विहार कामाख्या एक्सप्रेस 24 जून
12230 लखनऊ मेल एक्सप्रेस 05 जून
22454 राज्यरानी एक्सप्रेस 29 मार्च
15060 लालकुआं इंटरसिटी एक्सप्रेस 28 अप्रैल
12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस 24 जून
13430 आनंद विहार मालदाटाउन एक्सप्रेस 28 मई
14164 मेरठ-प्रयागराज एक्सप्रेस 27 जून
14008 रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस 23 जून