{"_id":"622a3bb609785447a915e66f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd235224686","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल, गुलाल के साथ मनी जीत की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल, गुलाल के साथ मनी जीत की होली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोल, गुलाल के साथ मनी जीत की होली
हापुड़। तीनों सीट पर भाजपा की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने होली से पहले ही अबीर-गुलाल से जीत का जश्न मनाया। देर रात तक शहर, देहात में जश्न का माहौल रहा।
सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई, दोपहर 12 बजे तक रुझान भाजपा की जीत में बदलते नजर आने लगे। दोपहर बाद जैसे ही जीत की घोषणा हुई। कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। विजेता प्रत्याशियों को समर्थकों ने गले लगाकर बधाई दी। अबीर-गुलाल से जमकर होली खेली गई, महिला, बुजुर्ग, युवा आएंगे फिर योगी गाने पर जमकर थिरके। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर भी जश्न मनाया। उधर, क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने कहा की 37 सालों बाद उत्तर प्रदेश की सत्ता में लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज कर इतिहास रचने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के लोगों व भाजपा के सभी मेहनतकश कार्यकर्ताओं को ढेर सारी बधाई। इस मौके पर डॉ. सुदर्शन त्यागी, मनप्रीत खेरा, मुकेश शर्मा, आशीष गर्ग, दीपांशु गर्ग, मोहित शर्मा, परवीन आदि रहे।

भाजपा की जीत पर खुशी मनाते युवा- फोटो : HAPUR

भाजपा की जीत पर जश्न मनाते समर्थक। संवाद- फोटो : HAPUR
विज्ञापन