फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नोटा से भी हारे तीनों विधानसभा के 21 प्रत्याशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नोटा से भी हारे तीनों विधानसभा सीट के 21 प्रत्याशी
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा सीटों से निर्दलीय समेत कुल 35 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। लेकिन, आधे से अधिक उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले। तीनों विधानसभा सीटों पर 2686 लोगों ने किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं किया और नोटा का बटन दबाया।
मतदाता को कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आ रहा है तो निर्वाचन आयोग द्वारा यह व्यवस्था की गई है कि वह ईवीएम में नोटा का बटन दबा सकते हैं। इस बार जिले की तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ तो मतदाताओं ने अपनी-अपनी पसंद के प्रत्याशियों के वोट किया। मगर इसमें कुछ मतदाताओं को प्रत्याशी रास नहीं आए और उन्होंने अपना वोट नोटा को देना पसंद किया। तीनों विधानसभा में से प्रत्याशियों ने सबसे अधिक नोटा का प्रयोग धौलाना विधानसभा सीट पर किया।
विज्ञापन

2017 में भी धौलाना में अधिक हुआ था नोटा का प्रयोग
वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भी धौलाना विधानसभा सीट पर ही सबसे अधिक मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था। उस दौरान कुल 1279 लोगों ने नोटा पसंद किया था। उसके बाद हापुड़ विधानसभा सीट पर 944 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था। वहीं, गढ़ विधानसभा चुनाव में 572 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों विधानसभा सीटों पर नोटा का प्रयोग
विधानसभा सीट कुल प्रत्याशी प्रत्याशियों के वोट नोटा
गढ़मुक्तेश्वर 10 05 818
धौलाना 13 08 948
हापुड़ 12 08 930
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed