{"_id":"622641a147962652de387d96","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2350857128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज की गड्डी थमाकर बुजुर्ग से उड़ाए 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज की गड्डी थमाकर बुजुर्ग से उड़ाए 20 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कागज की गड्डी थमाकर बुजुर्ग से उड़ाए 20 हजार रुपये
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर घर वापस लौट रहे एक बुजुर्ग से दो आरोपियों ने कागज की दो गड्डी थमाकर ठगी कर ली और वह फरार हो गए। बुजुर्ग ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव बदनौली निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नगर स्थित केनरा बैंक में उसका खाता है। सोमवार दोपहर वह अपने खाते से 20 हजार रुपये निकालकर घर वापस लौट रहा था। बैंक के गेट पर दो अज्ञात लोगों ने पीड़ित को अपनी बातों में उलझा लिया और उसके जेब में रखे 20 हजार रुपये ले लिए। बदले में पीड़ित को कागजों की दो गड्डियां थमाकर आरोपी फरार हो गए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने शोर मचा दिया। जिससे मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन, उन्हें सफलता नहीं लग सकी।
सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि बैंक और आस पास में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को ढूंढ लिया जाएगा।