फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला से 60 हजार की लूट करने वाले तीन बदमाश पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:13 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला से 60 हजार की लूट करने वाले तीन बदमाश पकड़े
विज्ञापन

हापुड़। धौलाना में सिरोधन बाईपास के पास बीते मंगलवार थ्री व्हीलर में हुई महिला के साथ 60 हजार रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है वहीं लूटी गई नकदी, तीन तमंचे और बाइक बरामद की है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि धौलाना के छज्जूपुर निवासी शबाना और शमीम गांव स्वयं सहायता समूह में काम करती हैं। दोनों मंगलवार को गांव सिरोधन स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में गई थी। बैंक से 60 हजार रुपये लेकर दोनों महिलाएं गांव लौटने के लिए थ्रीव्हीलर में सवार हो गई। थ्रीव्हीलर में सवार बदमाश नोटों से भरा बैग छीनकर पीछे आ रहे अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले में बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला नन्नू खां निवासी नवेद उर्फ नवील, मोहल्ला अजीमुद्दीन निवासी जावेद और थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला निवासी सरताज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि जावेद और सरताज बैंक के बाहर खड़े होकर रुपये निकाले वाले ग्राहकों की रेकी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महिला को थैले में रुपये लेकर बैंक से निकलते देखा। इसकी सूचना उन्होंने साथी बदमाश नवेद उर्फ नवील को दी। नवेद बैंक के आसपास ही घूम रहा था। वह महिलाओं के साथ ई-रिक्शा में सवार हो गया। लेकिन आरोपी बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गए और पुलिस इन तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed