फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कपड़ा व्यापारी के घर से नकदी व जेवर चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
hapur news
धौलाना में लोगो से चोरी की जानकारी करते पुलिसकर्मी संवाद - फोटो : HAPUR
कपड़ा व्यापारी के घर से नकदी व जेवर चोरी
विज्ञापन

धौलाना। कस्बा में आबादी के बीच व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये नकदी, सामान और जेवर चोरी कर ले गए। व्यापारी परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। मौके पर फोरेंसिक और पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच की। घटना से लोगों में रोष व्याप्त है।
कस्बा निवासी पवन गुप्ता की छोटा बाजार में कपड़े की दुकान है। वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को वे एक शादी में शामिल होने के लिए गाजियाबाद गए थे। घर में मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर तक तीन ताले लगे हुए थे। जिन्हें चोर तोड़ने के बाद अपने साथ ही ले गए। उन्होंने बताया कि चोर अलमारी में रखी नकदी, सोने और चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह पड़ोसी के माध्यम से उन्हें हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम बुलाया और साक्ष्य उठाये। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय के समक्ष व्यापारियों ने रोष प्रकट किया। जल्द खुलासे के आश्वासन पर ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन

सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए संदिग्धों की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
-----
चोर हो सकते हैं नजदीकी-
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले कपड़ा व्यापारी के नजदीकी रहे होंगे। चोरों को पूरी जानकारी थी कि व्यापारी दंपती कब और कहां है। चोरी की घटना से पुलिस और नजदीकी मान रहे हैं कि चोरों को जानकारी थी कि नकदी और जेवरात कहां रखे हैं। चोरों ने जिस तरह से ताले तोड़े कर तिजोरी में रखा हुआ माल साफ किया है इससे प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि घटना किसी पेशेवर गिरोह चोर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed