फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पशु डेयरी में भीषण आग, मची अफरातफरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डेयरी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रलोक कालोनी में सोमवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में पशुओं के छप्पर और भूसे के ढेर में आग लग गई। भीषण आग से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई और लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। डायल 100 के दो सिपाही मौके पर पहुंचे और लोगों के साथ पशुओं को बाहर निकलवाने में मदद की। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्वर्ग आश्रम रोड निवासी दिनेश त्यागी ने बताया कि मोहल्ला इंद्रलोक कालोनी स्थित एक प्लाट में उन्होंने छप्पर डालकर दस दुधारू पशुओं को पाला हुआ है। सोमवार सुबह अचानक यह हादसा हुआ। सुबह के समय कुछ लोग टहलने के लिए निकले थे, उन्होंने ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। डायल 100 पर तैनात सिपाही जितेंद्र सिंह और रघुवीर सिंह के कार्य को लोगों ने भी सराहा। उसने आग के बीच पशुओं को बाहर निकालने में मदद की। कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की टीम जांच कर रही है। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed