{"_id":"620a887907e6cf1f4324bee2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd23408437","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर के 40 दिन में कोरोना मुक्त हो गए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर के 40 दिन में कोरोना मुक्त हो गए अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी लहर में 40 दिन में कोरोना मुक्त हो गए अस्पताल
हापुड़। कोरोना महामारी के 40 दिनों में ही संक्रमण न्यूनतम स्तर पर आ गया है, अस्पताल भी कोरोना मुक्त हो गए हैं। सोमवार को संक्रमण के कारण भर्ती एक मरीज की भी छुट्टी कर दी गई। सोमवार को सिर्फ तीन मरीज मिले, जबकि 13 स्वस्थ हो गए। अब जिले में सिर्फ 38 मरीज सक्रिय है, जो सभी होम आइसोलेट हैं।
दूसरी लहर में सबक लेकर इस बार स्वास्थ्य विभाग ने तीसरी लहर को नियंत्रित करने के काफी इंतजाम किए थे। 9 अस्पतालों को कोविड के मरीजों के लिए रिजर्व किया गया। 28 दिसंबर से जिले में तीसरी लहर का आगमन हुआ, चार जनवरी के बाद अचानक मरीजों की तादात बढ़ी। इसी दिन एक साथ पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इस लहर में संक्रमण का असर कमजोर रहा। जिसके चलते डेढ़ महीने में सिर्फ 38 मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, राहत की बात यह रही कि पांच से सात दिन के उपचार में ही सभी स्वस्थ हो गए। हालांकि पांच मरीजों की इनमें मौत भी हुई।
सोमवार को पिलखुवा के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना मरीज भी स्वस्थ हो गया। अब सभी 9 अस्पताल कोरोना मुक्त घोषित कर दिए गए हैं। होम आइसोलेशन में भर्ती सभी मरीजों की हालत सामान्य बनी है, जिन्हें भर्ती करने की जरूरत भी नहीं है।
विज्ञापन
कोविड मरीजों के लिए इन अस्पतालों में बने थे वार्ड
जिला अस्पताल, पांच सीएचसी, सरस्वती मेडिकल, रामा मेडिकल, जीएस मेडिकल में कोरोना मरीजों को भर्ती कराने के लिए वार्ड रिजर्व किए गए थे, जो अब सभी खाली हो चुके हैं।
1010 लोगों की जांच में मिले तीन मरीज
जिले में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1010 लोगों की जांच की। इसमें एंटीजन से 486, आरटीपीसीआर से 520, ट्रूनेट से चार लोगों की जांच हुई। आरटीपीसीआर में तीन मरीज कोरोना संक्रमित मिले।
674 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी
कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 674 लोगों के सैंपल जांच को लैब भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आ सकी है।
-जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच----905483
कुल मरीज---14909
स्वस्थ मरीज---14605
सक्रिय मरीज---38
कुल मौत---221
घट रहा संक्रमण, बरतें सावधानी
जिले में कोरोना संक्रमण घट रहा है, लेकिन मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करते रहें। साथ ही टीकाकरण हर हाल में करा लें, ताकि महामारी का खतरा न बने। जिले के सभी अस्पताल कोरोना मुक्त हो चुके हैं।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।