{"_id":"62068fbdc0026347562eeac0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2339540189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान मे पुरुष आगे, आधी आबादी ने भी निभाई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान मे पुरुष आगे, आधी आबादी ने भी निभाई जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान में पुरुष आगे, आधी आबादी ने भी निभाई जिम्मेदारी
हापुड़। लोकतंत्र के महापर्व में लोगों ने खुलकर मतदान किया। अक्सर घरों में कैद रहने वाली महिलाएं भी मतदान के लिए बाहर निकलीं। और पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर मतदान किया। हालांकि इस बार मतदान में पुरुष मतदान में आगे रहे। जिले में पुरुषों का मतदान 68.40 तो महिलाओं का 66.21 फीसदी रहा।
जिले में बृहस्पतिवार को हुए मतदान में कुल 67.68 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिले में कुल 112668 मतदाताओं में से 520797 महिला मतदाता हैं। जिनमें से 68.02 प्रतिशत पुरुष व 66.21 प्रतिशत महिला वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
ऐसे में महिलाओं और पुरुषों की वोटिंग का अंतर मात्र 2.21 प्रतिशत रहा। हालांकि पिछले चुनाव में यह अंतर मात्र एक प्रतिशत रहा था। लेकिन इस अंतर के बावजूद साफ है कि महिलाओं ने भी मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
गढ़ विधान सभा क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के वोटिंग का अंतर सबसे कम रहा। यह मात्र .78 रहा। जबकि वर्ष 2017 के चुनाव में यहां महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ दिया था। यहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत 67.24 तो महिलाओं का मतदान प्रतिशत 68.02 प्रतिशत रहा।
इसके अलावा हापुड़ सीट पर पुरुष मतदान प्रतिशत 67.63 रहा तो वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत इससे थोड़ा कम 65.79 रहा। धौलाना विधानसभा सीट की बात करें तो यहां भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से कम रहा। यहां 69.57 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया तो महिलाओं का मतदान प्रतिशत 65.60 रहा। कुल मिलाकर इस बार महिलाओं ने मतदान के मामले में पुरुषों की कुछ हद तक बराबरी की।